मध्य प्रदेश

भागवत कथा में भी मंद-मंद मुस्काते भोले

गांधीनगर इन्दौर – गत दिवस गौवर्धन गौशाला परिसर में भागवत कथा के चौथे दिन पं. कमल किशोर नागर के सानिध्य में कृष्ण जन्मोत्सव रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर मनाया गया। उन्होंने कहा जहां भजन होता है वहां स्वमेय ईश्वर उपस्थित हो जाते हैं। भक्ति रसिकों की विशाल उपस्थिति को देख उक्ति कही ..फसल कटे पाप घटे …।
पूरा पांडाल भक्तिमय हो उठा।
महेन्द्र पटेल ,यशवंत पटेल ,जियांश पटेल (नेनोद) भागवत कथा के यजमान हैं। एक अंतरंग भेंट के दौरान क्षेत्र के शिक्षक कवि कार्तिकेय त्रिपाठी राम नें हाल ही में प्रकाशित अपनी पुस्तक मंद-मंद मुस्काते भोले’ नागर जी को भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
आध्यात्म के क्षेत्र में भोलेनाथ पर केन्द्रित 208 कविताओं का संग्रह अपने आप में अनूठा है,कविताएं पढ़ते-पढ़ते ऐसा अहसास होता है मानो भोलेनाथ भिन्न -भिन्न रूपों में यही-कहीं उपस्थित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!