साहित्य

नवी मुम्बई की डाॅ कनक लता तिवारी स्त्री शक्ति सम्मान से सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नेपाल की प्रतिष्ठित संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन द्वारा डाॅ कनक लता तिवारी साहित्यकारा साहित्यिक, शैक्षिक और सामाजिक योगदान के लिए “स्त्री शक्ति सम्मान – 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समाज में सकारात्मक परिवर्तन, जागरूकता और मानवीय मूल्यों के प्रसार हेतु उनके सतत प्रयासों की सराहना के रूप में प्रदान किया गया।


संस्था द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि डाॅ कनक लता जी अपनी रचनात्मक प्रतिभा, प्रभावशाली लेखन और ज्ञानवर्धक शिक्षण के माध्यम से समाज में सकारात्मक चेतना का प्रसार कर रही हैं। उनकी साहित्यिक रचनाएँ संवेदनशीलता, सामाजिक सरोकार और नैतिक मूल्यों को सशक्त रूप से अभिव्यक्त करती हैं, जो समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रही हैं।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष आनंद गिरि मायालु ने कहा कि आज के दौर में समाज के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाएँ अपने लेखन और सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रही हैं।
नेपाल भारत मैत्री विकास, मिथिला तथा अवध सांस्कृतिक पर्यटन विकास, देवनागरी लिपि के संरक्षण संवर्द्धन, हिंदी तथा नेपाली भाषा को मैत्री भाषा के रूप में प्रचार प्रसार करने तथा देश विदेश की विभिन्न क्षेत्र की महिला प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आज भारत सहित विश्व के सात देश की 300 महिला कवयित्रियों, लेखिकाओं, समाज सेविकाओं और शिक्षिकाओं को ई प्रशस्ति पत्र सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!