यूपी
गोरखपुर में बीमा पेंशनर्स संगठन का प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं अधिवेशन सम्पन्न

गोरखपुर। नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंश्योरेंस पेंशनर्स, उत्तर मध्य क्षेत्र गोरखपुर मंडल का प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं अधिवेशन गोरखपुर के एक प्रतिष्ठित होटल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने अपने संबोधन में संगठन की भूमिका, पेंशनर्स के अधिकारों, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए भविष्य में और अधिक सशक्त प्रयास करने का आह्वान किया।
अधिवेशन में प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से सदस्यों को विभिन्न योजनाओं, नीतियों एवं व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का समापन आपसी संवाद, सहयोग एवं संगठनात्मक मजबूती के संकल्प के साथ हुआ।
कार्यक्रम में वाराणसी,गोरखपुर एवं फैजाबाद मण्डल से सर्वश्री अश्वनी श्रीवास्तव,आर के सिंह, रवि श्रीवास्तव, सच्चिदानंद तिवारी,राम किशुन जी,चंद्रकेतु दीक्षित
आर के दीक्षित,नवी अहमद,शहनवाज ,जी पी सिंह
इंद्रजीत पाण्डेय जी देवाशीष चक्रवर्ती,गोबिंद लाल,मनोज सिंह, एस पी गुप्ता,दिनेश सिंह ओम प्रकाश मिश्र संजय सिंह,एस के श्रीवास्तव,पी के सेठी, शशि श्रीवास्तव ,मुन्नी श्रीवास्तव,सिंधु सिन्हा,सुहेल तैयब आदि की प्रतिभागिता रही।



