देश भक्ति पर आधारित कार्यक्रम से बच्चों ने मचाई धूम

अहरौला।क्षेत्र के गनवारा स्थित रीसेंट इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव गुरुवार को संपन्न हुआ।बच्चो ने नाट्य कला ,गायन और वादन से पाश्चयात और आधुनिक संस्कृति और देश प्रेम के अद्भुत समागम को प्रस्तुत कर लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर स्कूल में विभिन्न कक्षाओं में प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को स्कूल के प्रबंधक अशफाक अहमद ने ट्रॉफी देकर पुरस्कृत भी किया गया। मुख्य अतिथि अहरौला ब्लॉक प्रमुख शकील अहमद और चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शकील अहमद ने कहा स्कूल में ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन बच्चों की प्रतिभा, मंच अभिनय और बौद्धिक क्षमता को भी निखारता है ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन स्कूलों में अति आवश्यक है इससे बच्चों में संस्कार जन्म लेते हैं।उसके बाद बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत हुआ जिसमें चाइल्ड लेवर एंड राइट एजुकेशन ,स्कूल नहीं जाना,आपरेशन सिंदूर, नारीशक्ति का शशिक्तिकरण,तुझमें रब दिखता है,आदि लुगी डान्स और छत्रपति शिवाजी पर आधारित नाटक , गीत,नाटक और डांस आदि की जीवंत प्रस्तुति बच्चों ने किया।बच्चो के कार्यक्रम को देख कर लोग तालियों से उत्साह वर्धन किया और बच्चों में खूब सराहना बटोरी।इस अवसर पर प्रबंधक अशफाक अहमद, मरियम ,आशिफ आदिल,रामफेर यादव ,संतोष कुमार सिंह,राहुल सिंह यादव, डॉ.अदील अहमद आदि लोग रहे।


