कुशवासी महोत्सव 2026 151 प्रतिभाएं कुशवासी रत्न से सम्मानित,प्रदर्शनी व स्वास्थ्य शिविर आकर्षण का केंद्र
दि ग्राम टुडे/ संवाददाता

गोरखपुर। धराधाम इंटरनेशनल, क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) एवं राजकीय बौद्ध संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में भस्मा में आयोजित प्रथम कुशवासी महोत्सव–2026 के तृतीय दिवस पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। दिनभर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ती रही।

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। अंतर्राष्ट्रीय लोक गायिका निशा उपाध्याय, अंतर्राष्ट्रीय लोक गायक डॉ. राकेश श्रीवास्तव, गायक एवं अभिनेता दीपक दिलदार, फिल्म अभिनेता व गायक बादल बवाली, अंतर्राष्ट्रीय लोक गायक राकेश उपाध्याय, वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर सुनिशा श्रीवास्तव, मिसेज एशिया यूनिवर्स डॉ. पूजा शैलेंद्र निगम, फिल्म अभिनेता सत्य प्रकाश सिंह, फिल्म अभिनेता सिंह पी. भट्ट एवं अभिनेत्री आर्या बोरा ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। निशा उपाध्याय एवं डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने संत सौरभ के जन्मदिन पर सोहर व बधाई गीत प्रस्तुत कर विशेष सराहना प्राप्त की।
महोत्सव में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 151 विभूतियों को ‘कुशवासी रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया।
सम्मानित विशिष्ट विभूतियों में श्री अभिमन्यु लाल श्रीवास्तव, श्री गोरखलाल श्रीवास्तव, आचार्य शिवम जी महाराज, सर्वेश कांत वर्मा, सुधीर कुमार दुबे, डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ. रत्नेश कुमार पाण्डेय,डाॅ.शिवेश्वर दत्त पाण्डेय, सुनीता सिंह ‘सरोवर’, श्री बजरंगी सहाय पाण्डेय, ई. शशांक पाण्डेय, श्री अजय कुमार पाण्डेय, डॉ. पी.एन. पाण्डेय, गोविंद गुप्ता, मनीष मिश्र, वीरेंद्र मणि त्रिपाठी, डॉ. देवेंद्र कुमार पाठक, आचार्य बृजेश कुमार पाण्डेय, डॉ. प्रशांत मिश्र ‘मन’, सरदार जसपाल सिंह, रीत सिंह, बक्षी यम, एकता उपाध्याय, डॉ. कृष्ण कुमार पाण्डेय, श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. नारायण यादव, श्री मुन्ना प्रसाद त्रिपाठी, राजन सिंह सूर्यवंशी एवं गौतम पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य शामिल रहे।
प्रमुख रूप से मार्कंडेय राय, विधायक राजेश त्रिपाठी, महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री पुष्प दंत जैन, डॉ. देवेंद्र पाठक, डॉ. निशा अग्रवाल, सुनील मित्तल, मनोज शुक्ल, गोरखलाल, मनोज श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सौरभ पाण्डेय, डॉ. यशवंत सिंह राठौर, टिंकल त्रिपाठी, डॉ. रामकृपाल राय, अमिताभ पाण्डेय, राजेश उपाध्याय, डॉ. सचिदानंद शांडिल्य, डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ. सुनील दुबे, अंतर्राष्ट्रीय बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया, कृपाशंकर राय, श्रीचंद शुक्ल, गोविंद गुप्ता, लक्ष्मीचंद शुक्ला, कुमारी रीत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
महोत्सव के अंतर्गत राजकीय बौद्ध संग्रहालय की प्रदर्शनी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, वहीं केशव चैरिटेबल हॉस्पिटल द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई।




