साहित्य

अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन

डॉ . अनीता शाही सिंह

आज आपके जयंती पर हम आपको सादर नमन करते हैं
एक राष्ट्रीय नेता, सशक्त वक्ता, प्रखर राजनीतिज्ञ, कवि, साहित्यकार और पत्रकार, बहुआयामी व्यक्तित्व के रूप में अवतरित हुये थे
आपका जन्म २५ दिसंबर १९२४ को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक शिक्षक परिवार में हुआ था
पिता का नाम था कृष्ण बिहारी वाजपेयी
राजनीति में छात्र जीवन से रुचि थी
भारत की घरेलू और विदेश नीति को आकर देने में आपने निभाई थी एक सक्रिय भूमिका
क़दम कभी भी डगमगाए नहीं आपके
२०१५ में सर्वोच्च सम्मान “भारत रत्न”से हुए सम्मानित
भारत का सौभाग्य है मिला रत्न अनमोल
अटल अमित अविचल सदा शब्द सलाका बोल
धूमकेतु साहित्य के, राजनीति के संत
अटल अचल अविराम थे मेधा अमिट अनंत
देश प्रेम पहले रहा बाकी उसके बाद
जीवन को समर्पित कर, किया देश आबाद
अन्तर व्यथा को चीरकर कविता लिखी अनेक
संघर्षों संग रार कर, संयम अटल विवेक
अंतिम यात्रा पर चले, दे भारत को आधार
भारत आपका सदा ऋणी रहेगा
हे! श्रद्धा के अवतार।।

डॉ . अनीता शाही सिंह
असिस्टेंट प्रोफेसर
प्रयागराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!