भारत रत्न वाजपेई जी का जन्म शताब्दी समारोह सम्पन्न

इन्दौर – कला संस्कृति आयोजन के नवीन केन्द्र डेली कालेज के धीरूभाई अंबानी आडोटोरियम में गत दिवस पूर्व प्रधानमंत्री और कवि ह्रदय स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मशताब्दी समारोह के एक गरिमामय आयोजन में महामहिम उप राष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन, राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री मोहन यादव महापोर और अन्य कई मंत्रियों की उपस्थिति में परिसर में लोकमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा का अनावरण हुआ। अटल फाउंडेशन के इस आयोजन में संस्था अध्यक्ष माला वाजपेई तिवारी और अतिथियों के हाथों राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन, प्रखर वक्ता ,कवि,राजनितिज्ञ सत्यनारायण जटिया जी,संजय जगदाले जी आदि को अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने भारतरत्न वाजपेई के कर्मफल और भारतीय राजनीति में उनके अमुल्य और अतुलनीय योगदान को सदियों तक याद करने के योग्य बताया।
एक अंतरंग सौजन्य भेंट के दौरान इन्दौर के कवि शिक्षक कार्तिकेय कुमार त्रिपाठी ने हाल में लोकार्पित अपनी पुस्तक .. मंद-मंद मुस्काते भोले की प्रति श्री वाजपेई जी की भतीजी मालाजी वाजपेई तिवारी एवं सत्यनारायण जटिया जी को भी भेंट की।
इस यादगार आयोजन का संचालन श्री विकास दवेजी नें किया।




