साहित्य समाचार

गोल्डेन स्टार ऑफ़ द ईयर-2025 अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ निवासी प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक, समाज सेवी और सेना से सेवानिवृत विद्यावाचस्पति डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’, को गोल्डेन एरा बुक आफ़ वर्ड रिकॉर्ड (यूनेस्को) के द्वारा गोल्डेन स्टार ऑफ़ द ईयर-2025 अवार्ड से सम्मानित किया गया है। डॉ कर्नल मिश्र को यह सम्मान उनके प्रारम्भिक जीवन में शिक्षण कार्य के लिए और निरंतर साहित्य सृजन तथा समाज सेवा के क्षेत्र में किये गये उल्लेखनीय योगदान के लिये प्रदान किया गया है।

डॉक्टर कर्नल मिश्र को डॉक्टरेट की तीन मानद उपाधियाँ, काशी हिन्दी विद्यापीठ से विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि सहित साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में अब तक पाँच सौ अस्सी से अधिक सम्मान पत्र, प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र प्राप्त हो चुके हैं।

डॉक्टर कर्नल मिश्र सेना सेवा से सेवानिवृत्त होकर निरंतर समाज सेवा क्षेत्र से संबद्ध रहे हैं और कई सामाजिक व धार्मिक संस्थानों और समितियों में सक्रिय भूमिका निभाते आये हैं।
डॉक्टर कर्नल मिश्र की नौ काव्य संग्रह, दो लेख संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं और पचास से अधिक साझा काव्य संग्रह में भी रचनाएँ प्रकाशित हो चुकी हैं साथ ही इनकी कविताएँ, लेख विभिन्न समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं। डॉक्टर कर्नल मिश्र के पाँच अन्य काव्य संग्रह और लेख संग्रह शीघ्र ही प्रकाशित होने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!