साहित्य

जिंदगी के यादगार पल

अरुण दिव्यांश

जिंदगी के यादगार पल ,
जिंदगी में बिसरते नहीं ।
तन तो मृत हो जाता है ,
यादगार पल मरते नहीं ।।
यादगार पल जिंदगी के ,
हम तो याद करते नहीं ।
कभी याद गर हो आता ,
ध्यान कभी धरते नहीं ।।
सुख दुःख तो आते जाते ,
हॅंसना रोना रीत निभाते ।
जिंदगी के यादगार पल ,
शायद ही कभी हैं पाते ।।
जिंदगी को है निखारता ,
जिंदगी के यादगार पल ।
कर लें याद यादगार पल ,
सुंदर है आनेवाला कल ।।

अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )
बिहार। ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!