यूपी

“मधुमंजरी फाउंडेशन” द्वारा आयोजित किया गया कवयित्री सम्मेलन एवं पुस्तक विमोचन कार्यक्रम

मधु मंजरी फाउंडेशन खुर्जा द्वारा इंक जोन पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित “काव्य प्रवाह” सांझा संकलन पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम नारायण पत्रालय में संपन्न हुआ। इस पुस्तक को संकलित और संपादित किया है लेखिका रिंकी अग्रवाल ‘प्राची’ द्वारा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष अंजना सिंघल जी रहीं, जिन्होंने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

लुमानी जिंदल,माही और रीनू चौधरी देशवाल (रूहानी) ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। पुस्तक विमोचन के बाद, सभी सहभागी कवयित्रियों ने अपनी कविताओं का पाठ किया, जिसे उपस्थित लोगों ने बहुत पसंद किया। कार्यक्रम की मुख्य थीम “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” रही। इसी के तहत ए.के.पी. डिग्री कॉलेज से छात्राओं को आमंत्रित कर उनको सम्मानित भी किया गया। “मधु मंजरी फाउंडेशन” के इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पुस्तक विमोचन के महत्व और लेखन की प्रक्रिया पर चर्चा की। कार्यक्रम में समाज की अन्य संस्थाओं को भी आमंत्रित करके सम्मानित किया गया। कवयित्री रिंकी अग्रवाल ने “मत लिखो स्त्रियों की दुर्दशा” पर कविताएं पढ़कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कवयित्री रेनू तायल, अलका गर्ग, दीप्ति सिंघल, स्वीटी गर्ग, रीनू चौधरी देशवाल (रूहानी), निधि वार्ष्णेय, रुद्राणी पूनम शर्मा, निशा अग्रवाल सभी ने अपनी स्वरचित कविताओं का वाचन किया। चंचल मित्तल जी ने भजन सुनाकर समां बांधा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल पुस्तक विमोचन के लिए एक अच्छा अवसर था, बल्कि समाज में लेखन और पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम था। कार्यक्रम के उपरांत सभी के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!