उपभोक्ता संरक्षण विषय पर SIRD लखनऊ में तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न प्रतिभागियों को न्यायिक प्रक्रियाओं एवं उपभोक्ता अधिकारों पर मिली विस्तृत जानकारी

लखनऊ। राज्य ग्राम्य विकास संस्थान (SIRD), लखनऊ में उपभोक्ता संरक्षण एवं उपभोक्ता जागरूकता विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रशिक्षण सत्रों के दौरान माननीय जिला जज महोदय एवं अपर जिला जज महोदय ने प्रतिभागियों को उपभोक्ता अधिकारों, उपभोक्ता आयोग की भूमिका, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के प्रमुख प्रावधानों तथा न्यायिक प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। प्रतिभागियों ने इन सत्रों को अत्यंत महत्वपूर्ण, प्रायोगिक एवं ज्ञानवर्धक बताया।
समूचे प्रशिक्षण के श्रेष्ठ आयोजन के लिए प्रतिभागियों एवं प्रशिक्षकों की ओर से SIRD के सहायक निदेशक श्री राजकिशोर जी एवं धर्मेंद्र जी को विशेष रूप से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।
इटावा–मैनपुरी क्षेत्र से आए प्रतिभागी सुधीर सिंह चौहान ने भी प्रशिक्षण की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए बधाई दी और इसे अपने भविष्य के कार्यों में अत्यंत उपयोगी बताया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार के प्रशिक्षण ग्रामीण स्तर पर उपभोक्ता अधिकारों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।


