राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर छात्रों ने लगाया विज्ञान प्रदर्शनी
कौशल विकास के लिए छात्र-छात्राओं के लिए ऐसे प्रदर्शनी लगाना महत्वपूर्ण -बीडीओ विनीत कुमार यादव

अहरौला। सोमवार को राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर केआरडी इंटर कॉलेज पाकडपुर के छात्र-छात्राओं के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगाई विज्ञान प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि अहरौला के खंड विकास अधिकारी विनीत कुमार यादव और विशिष्ट अतिथि थाना अध्यक्ष अहरौला अमित मिश्रा व माहुल चौकी इंचार्ज यश सिंह पटेल, श्यामकुमार दूबे, रहे। अतिथियों के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी के स्टालों का अवलोकन के साथ अतिथियों ने प्रतिभागियों से विज्ञान संबंधी यंत्रों के बारे में और गणित के सूत्रों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई बच्चों के इस प्रयास की सराहना की और कौशल विकास के लिए इस तरह प्रदर्शनी आवश्यकता भी है ऐसी प्रदर्शनी बच्चों के बौद्धिक विकास के और जागरूकता के लिए आवश्यक है यही बच्चे आगे चलकर गणितज्ञ, वैज्ञानिक व प्रशासनिक सेवा में जाएगे। वहीं निरीक्षण के बाद अतिथियों सहित स्कूल के प्रबंधक पुष्पेंद्र यादव, स्कूल के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश श्रीवास्तव प्रतिभागी सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर उनकी हौसलाफजाई किया गणित और विज्ञान के प्रदर्शन की खूब सराहना की विज्ञान प्रदर्शनी में सौर ऊर्जा से लेकर मिसाइल, पवन चक्की,हवाई जहाज सहित सूर्य के प्रकाश से पौधे अपना भोजन कैसे बनाते हैं, गणित से संबंधित तमाम सूत्रों का प्रदर्शन किया इसमें वर्गमूल निकालना सम विषम संख्याएं आदि गणित के सूत्रों का प्रदर्शन किया और जागरूकता के लिए धूम्रपान मानव के फेफड़े को कैसे नुकसान पहुंचता है, किडनी सहित मानव अंगों के अंगों की आकृति बनाकर उसके कार्यों को प्रदर्शित किया किस तरह से काम करता है और उससे कैसे बचा जाए, पर्यावरण सुरक्षा, ध्वनि प्रदूषण, पानी की बचत आदि विषयों से संबंधित जागरूकता का भी प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को संदेश दिया। इस मौके पर अमित सिंह, संचित राय सानू, मनोज तिवारी, नवनीत गिरी, प्रवेश पांडेय, प्रधान आयुब खान, अहमद खान, सत्य प्रकाश यादव, आदि लोग मौजूद रहे।