यूपी
वरिष्ठ बाल साहित्यकार नीलम राकेश राजस्थान में सम्मानित होंगी

लखनऊ। वरिष्ठ बाल साहित्यकार श्रीमती नीलम राकेश को प्रतिष्ठित ‘अखिल भारतीय अनुराग साहित्य सम्मान 2025’ से सम्मानित किया जाएगा। अनुराग सेवा संस्थान लालसोट, राजस्थान की ओर से यह घोषणा की गई है। 20 दिसंबर को लालसोट में महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागडे के कर कमलों से यह सम्मान दिया जाएगा। 11 राज्यों के 31 साहित्यकारों को नगद राशि, शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।


