
यमराज लौट गए
जीवन की राह पर
मुसाफिर का संघर्ष
मन में अपार श्रद्धा
भगवान के प्रति
तन-मन से लगन
हर सांस में राम नाम
संकट में संकटमोचन
कि सतत वंदना करके
समस्या से लड़ने वाले
मुसाफिर ने मौत से भी
विजय पाने की ठान ली
प्रभु की आराधना में लीन
मुसाफिर को देखकर
लंबी प्रतीक्षा करने के बाद
उसकी भक्ति की शक्ति से
यमराज चक्कर में पड़ गए
ईश्वर में लीन मुसाफिर की
आत्मा लेजाने में यमराज
सफल नहीं हो पाए
उसका ध्यान नहीं तोड़ पाए
आखिर कार
यमराज वापस लौट गए
विनोद कुमार सीताराम दुबे शिक्षक भांडुप मुंबई महाराष्ट्र
संस्थापक इन्द्रजीत पुस्तकालय सीताराम ग्रामीण साहित्य परिषद सामवन्ती ग्राम महिला विकास मंडल जुडपुर मड़ियाहूं जौनपुर उत्तर प्रदेश




