
सतहत्तरवाँ गणतंत्र दिवस,फहरे भारत का झंडा है।
छब्बीस जनवरी दोहजार,छब्बीस वही ये झंडा है।।
संपूर्ण देश-कर्तव्य पथ में,गणतंत्र जश्न का झंडा है।
जिधर देखें उधर लगा वो,भारतीय तिरंगा झंडा है।।
इतने गौरव का क्षण है यह,फहरा शान का झंडा है।
वो अभिमान सम्मान,आन-बान-शान का झंडा है।।
रोम-रोम रोमांचित देख परेड,एवं भारतीय झंडा है।
दुश्मन भी देखता रह जाए,दस्ता संग जो झंडा है।।
शत्रु के होश ठिकाने आए,यह देश प्रेम का झंडा है।
आपरेशन सिंदूर वीर विजेताओं,शौर्य का झंडा है।।
तीनों सेनाओं का शौर्य राष्ट्रप्रेम,संकल्प का झंडा है।
140 करोड़ भारत वासियों,का यह प्यारा झंडा है।।
हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई,हर देशवासी का झंडा है।
भारतीय संस्कृति देश प्रेम,एकरूपता का झंडा है।।
सबसे प्यारा,सबसे न्यारा,भारत का तिरंगा झंडा है।
भारतीय राष्ट्रीय ध्वज,आन-बान-शान का झंडा है।।
ऊपर केसरिया,मध्य सफ़ेद,नीचे हरा रंग में झंडा है।
बीच बना है चक्र-तीलियाँ,संगठित राज्यों झंडा है।।
वीर साहसी का प्रिय ओढ़ें,वे कफ़न,तिरंगा झंडा है।
लहर-लहर लहराए सुंदर,आकर्षक तिरंगा झंडा है।।
एवरेस्ट इमारतें सीमाचौकी,लहरे ये तिरंगा झंडा है।
वीरों के कुर्बानी की शान,हमारा ये तिरंगा झंडा है।।
लहू बहाए कितने वीरों ने,तो फहरा तिरंगा झंडा है।
स्वतंत्रता संग्रामसेनानियों,त्याग प्रतीक ये झंडा है।।
स्वतंत्रता-गणतंत्र दिवस,राष्ट्रीय पर्वों फहरे झंडा है।
संसदभवन लोकसभा,राज्यसभा में ऊर्ध झंडा है।।
विधान सभा,विधान परिषद,राजनेता साथ झंडा है।
भारतीय शान तिरंगा,आजादी के पहचान झंडा है।।
देश-विदेश कुल देखें,एम्बेसी में यह तिरंगा झंडा है।
इस झंडे पर बलि-बलि जाऊं,देश प्रतीक झंडा है।।
झंडे को है सैल्यूट करें,सबकी जान तिरंगा झंडा है।
इसका सद्सम्मान,भारतीयों की पहचान झंडा है।।
आजादी गणतंत्र महोत्सव में,हर घर फहरे झंडा है।
देश-विदेश में भारतीयों,के घरों फहरे यह झंडा है।।
इस झंडे के प्राण में कमी न,हो यह हमारा झंडा है।
स्मृति रखें इसका मान,भारत गणतंत्र का झंडा है।।
भारत के स्वाभिमान का,प्रतीक जो हमारा झंडा है।
भारतीय वीरों के त्याग,बलिदान आन का झंडा है।।
भारत महावीरों शहीदों,सपूतों की बान का झंडा है।
कर्तव्यनिष्ठ प्रहरियों की,देश प्रेम शान का झंडा है।।
विभूषण डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव
सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रवक्ता-पी.बी. कालेज,प्रतापगढ़,उ.प्र.
इंटरनेशनल चीफ एग्जीक्यूटिव कोऑर्डिनेटर 2021-22
एलायंस क्लब्स इंटरनेशनल-हेड क्वार्टर,कोलकाता,इंडिया
(शिक्षक,कवि,लेखक,समीक्षक,लघुकथाकार एवं समाजसेवी)
समाजसेवी-प्रांतीय,राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय,एशिया सेवा संगठन




