
आओ! आओ! मिलकर गाएं
गीत वंदेमातरम
वंदेमातरम, वंदेमातरम
आओ! सब मिल कर दोहराएं
गीत वंदेमातरम
वंदेमातरम, वंदेमातरम
अपनी संस्कृति, अपना मान
भारत का है गौरव गान
गीत वंदेमातरम
वंदेमातरम, वंदेमातरम
बंकिम बाबू ने रचा
जन-जन के मन में बसा
गीत वंदेमातरम
वंदेमातरम, वंदेमातरम
देश की सुषमा का वर्णन
देश की आत्मा का विवरण
गीत वंदेमातरम
वंदेमातरम, वंदेमातरम
कालजयी रचना अनमोल
हुंकार रही जनता जयबोल
गीत वंदेमातरम
वंदेमातरम, वंदेमातरम ।
मीना जैन इंदिरापुरम गाजियाबाद




