Uncategorized

डा. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय के जन्मोत्सव पर ‘मकर संक्रांति फायकू विशेषांक का विमोचन सम्पन्न

नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक संस्थान और दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह द्वारा प्रकाशित ‘मकर संक्रांति फायकू विशेषांक’ ई पत्रिका का विमोचन डा. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उन्हें उपहार स्वरूप प्रदान की गयी।


संस्थान के पटल पर आभासी माध्यम से प्रस्तुत विशेषांक का विमोचन संस्थान के मीडिया अधीक्षक सुधीर श्रीवास्तव द्वारा किया गया। श्री श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में डा. पाण्डेय को संस्थान की ओर से जन्म दिन की बधाइयां शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ सानंद और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनकी अपनी बात के हवाले से कहा कि फायकू आधुनिक हिंदी साहित्य की एक नवीन, किंतु तीव्रगामी काव्य-विधा है, जो सामान्यतः तीन पंक्तियों में रचित होता है। फायकू विधा में क्रमश: 4-3-2 शब्दों का संयोजन होता है। अंतिम पंक्ति में ‘तुम्हारे लिए’ भावसूचक शब्दों से समाप्त होती है। विशेषांक में कुल 37 रचनाकारों के मकर संक्रांति विषयक फायकू को शामिल कर इस विधा के प्रति प्रेरित करने का प्रयास किया गया,जिसे डा. पाण्डेय का अनूठा प्रयास माना जाना चाहिए। विशेषांक के प्रकाशन और रचनाकारों को प्रेरित कर फायकू लिखवाने और उनके संकलन, तत्पश्चात प्रकाशन का दायित्व दि ग्राम टुडे/ नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक संस्थान के संयुक्त संयोजन और अपने संपादन से एक नई राह खोलने का काम किया गया है।
जन्मदिन के उपलक्ष्य में विमोचन के इस शुभ अवसर पर संस्थान के संस्थापक डा.ओम प्रकाश मिश्र ‘मधुब्रत’, अध्यक्ष डॉ कृष्ण कान्त मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष डा. पूर्णिमा पाण्डेय ‘पूर्णा’, डा. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय, वरिष्ठ परामर्शदाता व छन्दाचार्य लवकुश तिवारी, सह अध्यक्ष एडवोकेट डॉ राजीव रंजन मिश्र, रूपा माला, एकता गुप्ता, शशिकला नायक, स्वर्ण लता सोन, डा. विजय प्रताप शाही, के एल. महोबिया, डॉ. जे एन भारती बैरागी, अशोक दोशी, संजीव भटनागर, ईश्वर चंद्र विद्या वाचस्पति, डा. अमित बिजनौरी, डा. अनुराधा प्रियदर्शिनी, शशिकला नायक, श्रीकांत तैलंग, सुरेश चंद्र जोशी, श्योनाथ सिंह, मनोज पाण्डेय, आलोक शास्त्री सहित संस्थान से जुड़े तमाम पदाधिकारियों के साथ-साथ अनेक साहित्यिक मनीषियों ने डा. पाण्डेय के स्वस्थ सानंद दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए विमोचन को भव्य बनाया।
विमोचनोपरांत दि ग्राम टुडे देहरादून के समूह संपादक डा. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय ने शीघ्र ही एक और फायकू विशेषांक के प्रकाशन की घोषणा के साथ नवोदय परिवार/पदाधिकारियों के अलावा उनके जन्मदिन को भव्य बनाने में किसी भी रूप में शुभेच्छा प्रदान करने वालों का आभार धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!