साहित्य समाचार

कादंबनी क्लब द्वारा तेलुगू और हिंदी काव्य कृति सत्य दर्शन का लोकार्पण और कविता पाठ

हैदराबाद (तेलंगाना राज्य)। हैदराबाद की सबसे प्राचीन संस्था कादंबनी क्लब और तारानाका राइटर्स फोरम द्वारा संयुक्त तत्वावधान में डा. ईटेला समन्ना की तेलुगू काव्य संग्रह “सत्य दर्शन” का हिंदी अनुवाद का लोकार्पण किया गया जिसका बहुत सुंदर अनुवाद लेखक जी. परमेश्वर ने किया है। समारोह में मुख्य अतिथि मलकाजगिरी के सांसद ईटेला राजेन्द्र और अध्यक्षता प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार प्रो ऋषभदेव शर्मा और विशिष्ट अतिथि डा जी लक्ष्मीनारायणा पूर्व उपकुलपति और लेखक डा रघु कुमार की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही है।


वरिष्ठ तेलुगू कवि डा ईटेला समन्ना की काव्य कृति ” सत्य दर्शन” में 43 कविताओं के माध्यम से कवि की मनोदशा का भावपूर्ण अभिव्यक्ति की गई है जिसका बहुत सुंदर अनुवाद हिन्दी मे साहित्यकार जी परमेश्वर ने किया है।कवि ने आर्त, वेदना और समाज के प्रति सहानुभूति स्पंदन को कविता के माध्यम से बखूबी व्यक्त किया है।

मुख्य अतिथि सांसद ईटेला राजेन्द्र ने कवि की कविताओं को भारतीय समाज का दर्पण बताया और तेलूगू साहित्य को समृद्ध करने में बहुत योगदान दिया है। अध्यक्षता कर रहे प्रो ऋषभदेव शर्मा ने हिंदी और तेलुगु की सत्य दर्शन की प्रशंसा की और कवि ने कविता के माध्यम से विभिन्न भावों का प्रदर्शन अच्छे से किया है।
इस अवसर पर विद्वान जी लक्ष्मीनारायणा पूर्व उपकुलपति, तारानाका राइटर्स के अध्यक्ष श्री डा रघु कुमार, हिंदी लेखक जी परमेश्वर ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का बेहतरीन और सफल संचालन कादम्बिनी क्लब की अध्यक्षा श्रीमती मीना मुथु ने किया।
समारोह के दूसरे सत्र में हिंदी और तेलुगु भाषा में काव्य पाठ का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता लेखक प्रो ऋषभदेव शर्मा और अंतर्राष्ट्रीय विषयों के लेखक इंदु शेखर त्रिपाठी ने किया।जिसमें प्रसिद्ध कवियत्री सुषमा त्रिपाठी ने अपनी मानसिक अवस्था की कविता ” समूह में बैठी स्त्रियां ” से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। यही नहीं डा आशा मिश्रा, डा रक्षा मेहता, प्रवीण प्रणव महासचिव कादंबनी क्लब, ईटेला समन्ना, प्रो ऋषभदेव शर्मा ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
अंत में, प्रसिद्ध कवियत्री और अनुवाद लेखिका सुषमा त्रिपाठी ने अपनी आत्मकथा पुस्तक “जागती स्मृतियां” हिंदी परामर्शी और साहित्यकार प्रो ऋषभदेव शर्मा को भेंट की।

—————————————————————–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!