मधुमंजरी फाउंडेशन के द्वारा आयोजित किया गया पतंग महोत्सव

भारतीय संस्कृति में पर्व और त्योहारों का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति, खिचड़ी पर्व पर पतंग का विशेष महत्त्व है।
मधुमंजरी फाउंडेशन खुर्जा द्वारा इसी उपलक्ष्य में पूजा वोकेशनल सेंटर पर पतंग महोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं और बालिकाओं के मध्य एक पतंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक से एक सुंदर पतंग साथ में हुचके भी बनाए।



कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन संस्थापक और अध्यक्ष लेखिका रिंकी अग्रवाल प्राची द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में रेनू तायल जी और चंचल मित्तल जी रही।
कार्यक्रम में एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कुछ बहनों ने गीत भजन के माध्यम से भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
सभी प्रतिभागियों को सुंदर-सुंदर उपहार वितरित किए गए। सभी लोगों को मौजे का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम उपरांत जलपान की व्यवस्था की गई।
लेखिका रिंकी अग्रवाल ने बताया कि इस तरीके के आयोजन भारतीय संस्कृति और त्योहारों पर ऊर्जा का संचार करते हैं। इस तरीके की प्रतियोगिताओं से कौशल का विकास होता है तथा व्यावसायिक दक्षता भी प्राप्त होती है और आत्मविश्वास जागृत होता है।


