शिक्षक प्रेमनाथ दुबे को शिक्षक रत्न सम्मान

जौनपुर= थाना मुंबई के भिवंडी के स्कूल में लम्बे समय से कार्य रत और प्रधानाचार्य के पद से अवकाश प्राप्त जौनपुर के प्रेमनाथ दुबे जी को उनके नाती अक्षित दुबे के जन्मदिन उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में
उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवा को देखते हुए विलक्षण प्रतिभा साहित्यिक संस्था सिवान विहार और इन्द्रजीत पुस्तकालय, सीताराम ग्रामीण साहित्य परिषद, सामवन्ती ग्राम महिला विकास मंडल जुडपुर मड़ियाहूं जौनपुर की ओर से संयुक्त रूप से कुत्तुपुर छांगापुर गांव में पुस्तकालय के संस्थापक विनोद कुमार दुबे ने शिक्षक रत्न सम्मान 2025 का देकर साल, पुस्तक और बैग से सम्मानित किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय वरिष्ठ शिक्षक, ग्राम प्रधान, विधायक अधिवक्ता के अलावा और कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विनोद दुबे के अलावा और कई लोगों ने अपना-अपना विचार प्रेमनाथ दुबे पर व्यक्त करते हुए उनके शैक्षणिक सेवा की सराहना की। प्रेमनाथ जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

