
दादाजी ऐसा क्यों कहते
ऊॅंट के मुॅंह में जीरा ,
होता है इतना बड़ा ऊॅंट
है खाता केवल जीरा।
दादा बोले सुन ले पोते
ऐसा कुछ नहीं होता,
बहुत अधिक खाने वाले को
मिलता जब थोड़ा पोता।
तभी लोग कहते हैं ऐसे
ऊॅंट के मुॅंह में जीरा,
वरना ऐसी बात नहीं
कि खाए ऊॅंट बस जीरा।
मुकेश कुमार दीक्षित ‘शिवांश’
चंदौसी
मो० – 8433013409
दिनांक – 11-1-2026




