
सोने की चिड़िया देश हमारा
फिरंगी पिंजरे में कैद हुआ।
वीरों के बलिदानों से फिर
देश हमारा आजाद हुआ ॥
भारतीय संविधान हमारा
कानूनों का दस्तावेज बना।
जनता का, जनता द्वारा, जनता के लिए शासन
विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान बना।।
देश की विविधता में एकता बनी रहे
इसलिए संविधान का निर्माण हुआ।
नागरिकों को स्वतन्त्रता, समानता, न्याय मिला
लोकतंत्र और संप्रभुत्व का राज हुआ।।
तीन रंगों से बना तिरंगा
हमारी आन-बान और शान है।
हर भारतवासी को गर्व इस पर
ये हिंदुस्तान का मान है।
श्रीमती लक्ष्मी चौहान ‘रोशनी’
कोटद्वार, उत्तराखंड



