यूपी

पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान का 86वां जन्म दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया

मीनाक्षी सिंह गौर

हरदोई । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक (बिलग्राम) एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय श्री गंगा सिंह चौहान का 86वां जन्म दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर श्री राम चरित मानस के अखंड पाठ के साथ जहां कार्यक्रम की शुरुआत हुई तो वहीं जनपद के गणमान्य लोगों व अनेक इष्ट मित्रों द्वारा पूर्व विधायक को बधाईयां देकर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम में एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसमें जनपद के प्रमुख समाजसेवी व अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजवर्धन सिंह (राजू) ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा बाबूजी का सादगी भरा एवं सुसंस्कारित जीवन राष्ट्र के युवाओं के लिए एक आदर्श के रूप में उपस्थित है। जीवन में कितनी बड़ी कठिनाइयां आयी लेकिन बाबूजी कभी झुके न कभी पीछे हटे सब का डट कर सामना किया। उन्होंने कई बार जन समस्याओं को लेकर आमरण अनसन भी किये है। इस उम्र में भी बाबूजी की चाल में गजब की फुर्ती है। कवि मदन मोहन पांडे ने विचार व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक के स्वस्थ जीवन की कामना की। सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर प्रवीण सिंह राजन व देवेन्द्र सिंह जी ने पुष्प व गिफ्ट भेंट बाबू जी के खुशहाल जीवन की कामना की वहीं जनपद के सुप्रसिद्ध कवि लेखक डॉ रोहित सिंह गौर ने हास्य कविता “मजे कुंआरों के ‘पढ़कर उपस्थित लोगों को हंसने पर मजबूर किया।
इस अवसर पर समाज सेवी राज वर्धन द्वारा एक मोबाइल वैन को भी संचालित किया गया। जिसमें गरीब असहाय जनों के लिए चाय के साथ कंबल की निःशुल्क सेवा २४घंटे उपाध्यक्ष है। इस वैन को पूर्व विधायक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
मौके पर आये कुछ असहाय कंबल पाकर हार्दिक बधाई व दुआएं दे रहे थे।इस अवसर पर श्री राजेन्द्र सिंह,सन्तन सिंह, राहुल सिंह फौजी आदि की उपस्थिति रही


मीनाक्षी सिंह गौर
हरदोई उत्तर प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!