मुजफ्फरनगर में “दि ग्राम टुडे” रामनवमी विशेषांक का भव्य विमोचन

मुजफ्फरनगर में आयोजित गरिमामय 50+ सम्मान समारोह के मंच पर दि ग्राम टुडे ई-पत्रिका के रामनवमी विशेषांक का भव्य विमोचन विद्वान साहित्यकारों के कर-कमलों से संपन्न हुआ। यह अवसर साहित्य, संस्कृति और आस्था के अद्भुत संगम का साक्षी बना, जहाँ श्रद्धा और सृजन एक साथ साकार होते नजर आए।
इस विशेषांक की प्रमुख विशेषता यह है कि इसमें देशभर के 100 से अधिक साहित्यकारों की भगवान श्रीराम को समर्पित काव्य रचनाएँ शामिल हैं। प्रत्येक रचना में श्रीराम के आदर्श, मर्यादा, करुणा और धर्मनिष्ठा की सजीव अभिव्यक्ति देखने को मिलती है। यह संकलन न केवल साहित्यिक दृष्टि से समृद्ध है, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को भी सशक्त रूप में प्रस्तुत करता है।
विमोचन अवसर पर उपस्थित साहित्यकारों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक प्रयास बताया। उनके अनुसार, ऐसे विशेषांक साहित्य के माध्यम से समाज को दिशा देने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।
दि ग्राम टुडे का यह रामनवमी विशेषांक निस्संदेह साहित्य प्रेमियों के लिए एक अमूल्य धरोहर सिद्ध होगा, जिसमें आस्था, भाव और अभिव्यक्ति का सुंदर समन्वय प्रस्तुत हुआ है।
इस अवसर पर डॉ.अनिल शर्मा अनिल, कर्मवीर सिंह,इन्द्रदेव भारती, डॉ शिवेश्वर पाण्डेय,राकेश कौशिक, कृष्ण सुकुमार,बृजेश्वर त्यागी, डॉ.कीर्तिवर्धन अग्रवाल, एन के मेनवाल ,सुमन प्रभा, प्रतिभा मिश्रा आदि की उपस्थित रहे।




