साहित्य

संगीत समाज म्यूज़िक कॉलेज में हर्षोल्लास से मना वसंतोत्सव

मिशन कंपाउंड स्थित संगीत समाज म्यूज़िक कॉलेज में दिनांक 23 जनवरी 2026 को वसंतोत्सव कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। सर्वप्रथम मां शारदा को नमन कर सभी वाद्ययंत्रों ,पुस्तकों एवं घुंघरू आदि का पूजन किया गया तत्पश्चात प्रसाद वितरण के बाद मंच पर एक से एक मनमोहक प्रस्तुतियां छात्र- छात्राओं एवं अध्यापकों द्वारा दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य रुचिका सिंह, भरतनाट्यम गुरु रूपम शर्मा,कथक गुरु स्वाति नौटियाल,गायन गुरु श्वेता सक्सेना एवं वादन गुरु सौरभ सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यक्रम में बसंत ऋतु के गीतों के साथ ही भारत के विभिन्न प्रांतों जैसे उत्तर प्रदेश, बंगाल, महाराष्ट्र,पंजाब आदि के संगीत की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का संचालन कवयित्री एवं लेखिका डॉ०ऋतु अग्रवाल द्वारा किया गया।संस्था के सचिव विपिन अग्रवाल जी का विशेष सहयोग रहा।गौरी साहनी, हिमानी, चनप्रीत,गौरी ,वंश, भार्गवी, रायश,सारा,वंशिका,भूमिका, निया,यादवी ,पीहू,आलिया,स्नेहा ,ऋतु अग्रवाल इत्यादि ने प्रस्तुतियां दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!