साहित्य

सुभाष चन्द्र बोस पराक्रम दिवस

ज्ञान विभूषण डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव

नेता सुभाष चन्द्र बोस जी का,यह पराक्रम दिवस।
जन्म जयंती नेताजी की,गौरव का है यही दिवस।।

23 जनवरी विश्व इतिहास का,एक बड़ा शुभ दिन।
1897में कटक में जन्में हैं,सुभाष चन्द्र इसी दिन।।

मातुश्री प्रभावती देवी,पिताश्री जानकी नाथ बोस।
जिनकी प्रिय संतान हैं,नेताजी सुभाष चन्द्र बोस।।

कलकत्ता यूनिवर्सिटी से,बीए की पूर्ण करी पढ़ाई।
महत्वपूर्ण परीक्षा,आई.सी.एस.में सफलता पाई।।

राष्ट्रधर्म निभाने को,पद प्रतिष्ठा से दिया इस्तीफा।
अंग्रेजों को पिता लौटाए,रायबहादुर की उपाधि।।

5 जुलाई 43को,’आजाद हिंद फौज’बनाए बोस।
महानायक बने हैं भारत के,आंदोलनकारी बोस।।

‘दिल्ली चलो’ नारा दिया है,यदि चाहते आजादी।
युवाओं “तुम हमें खून दो मैं तुम्हें दूँगा आजादी”।

एशिया के कई देशों में,भारतीयों से करी मिलाई।
मीटिंग कर अस्थाई,प्रथम स्वतंत्र सरकार बनाई।।

जर्मन जापान फिलीपीन्स,इटली थी मान्यता दी।
कोरिया चीन मांचुको,आयरलैंड थी मान्यता दी।।

जापानी सेना साथ मिल,ब्रिटिश-कामनवेल्थ से।
बर्मा सहित इम्फाल कोहिमा,में वो लड़े ढ़ंग से।।

1937में इनका विवाह,एमिली शेंकल संग हुआ।
ये बात आम लोगों को,1993 में ही ज्ञात हुआ।।

18अगस्त1945 टोक्यो,के लिए भरी थी उड़ान।
ताइहोकू हवाई अड्डे,दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान।।

जयंती के 125वें वर्ष में ,इंडिया गेट नई दिल्ली।
बोस की होलोग्राम मूर्ति,से शोभित ये दिल्ली।।

एक महानायक रहे हैं,नेताजी सुभाष चंद्र बोस।
जन्म जयंती राष्ट्र मनाए,नेता सुभाष चंद्र बोस।।

23 जनवरी पराक्रम दिवस,रूप हर वर्ष मनाएं।
श्रद्धा पुष्प आजादी के,महानायक को चढ़ाएं।।

शत-शत नमन आपको, कोटि-कोटि है प्रणाम।
स्वतंत्रता के महानायक,नेता सुभाष चंद्र नाम।।

हर भारतवासी के हृदय में, करे आज भी वास।
वह कोई और नहीं है,वो नेताजी बोस सुभाष।।

जय सुभाष जय सुभाष,जय नेता बोस सुभाष।
जयति सुभाष जयति सुभाष,जै जै जै सुभाष।।

ज्ञान विभूषण डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव
सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रवक्ता-पी.बी.कालेज,प्रतापगढ़,उ.प्र.
जिलाध्यक्ष
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा,प्रतापगढ़,उ.प्र.
इंटरनेशनल ज्वाइंट ट्रेजरर,एलायंस क्लब्स इंटरनेशनल
राष्ट्रीय अध्यक्ष बौद्धिक प्रकोष्ठ,मानवाधिकार सहा.संघ भारत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!