साहित्य

अधिकार

डॉ.उदयराज मिश्र

खतम हुई गर्माहट सारी,पहले वाला प्यार नहीं।
रिश्तेदारों तक को देखो,रिश्तों पर ऐतबार नहीं।।

जो रहते थे हरदम हाजिर,वे भी राह बदलते हैं।
बुरे दिनों में साथ न छोड़े,ऐसा कोई यार नहीं।।

पहुँच रहे वर्चुअल निमंत्रण,हल्दी वाला कार्ड नहीं-
बात दिखावे तक आ पहुँची,पहले सा व्यवहार नहीं

औलादें भी कहाँ मानती,बात बड़ों की मनबढ़ हो-
अंग्रेजी से हिंदी जैसा,होता है संस्कार नहीं।।

माई का भी नाम बदलकर,जबसे माम हुआ यारों-
जो माई से मिलता था,वो दाई में प्यार नहीं।।

हर कोई स्वच्छंद घूमता,कौन किसी की मान रहा-
सच तो है कि भाई पर भी,भाई का अधिकार नहीं।।

– डॉ.उदयराज मिश्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!