
पोते ने पूछा दादा जी ,
हम यह सुनते रहते,
अक्ल बड़ी या भैंस बड़ी है
ऐसा सब हैं कहते।
दादा बोले चाहे कोई
कितना भी बलशाली,
बिना बुद्धि के करें काम तो
हाथ रहेंगे खाली।
तन से तो ताकतवर होता
पर अक्ल नहीं होती।
इससे ही कहते, अक्ल बड़ी
या भैंस बड़ी होती।
मुकेश कुमार दीक्षित ‘शिवांश’
चंदौसी
मो- 8433013409




