डा राजेश तिवारी ‘मक्खन’ का काठमाण्डो नेपाल से सम्मान

झांसी \ झांसी जिले के वरिष्ठ साहित्यकार डा राजेश तिवारी मक्खन जिला अध्यक्ष हिन्दी साहित्य भारती झांसी को शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर आपके द्वारा मातृभाषा सेवा के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों का मूल्यांकन कर “मातृभाषा रत्न” मानद उपाधि सम्मान से विभूषित किया गया है ।

यह सम्मान काठमाण्डो नेपाल से ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ नेपाल सरकार द्वारा पंजीकृत संस्था के अध्यक्ष श्री आनन्द गिरि मायालु एवं चयन समिति प्रमुख श्रीमती मंजू खरे द्वारा प्रदान किया गया है। इस सम्मान के मिलने पर श्री प्रताप नारायण दुबे जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय साहित्य परिषद झांसी, डा ब्रजलता मिश्रा जिला अध्यक्ष तुलसी साहित्य अकादमी झांसी, डा विजय प्रकाश सैनी, डा राम बिहारी सोनी तुक्कड़, संजय राष्ट्रवादी, डा शरद मिश्र आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए डा राजेश तिवारी मक्खन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।




