
**
जिसके जीवन में संघर्ष जीत भी हिस्से में आएगी।
हृदय में स्नेह-प्रेम तो प्रीत भी उसके हिस्से में आएगी।।
**
परिस्थिति का काम रोकना है आपका काम बढ़ते जाना।
आपकोअपनी अंतरशक्ति को बाहर निकाल के है लाना।।
सोच बदलके देखो सितारों की लकीर हिस्से मेंआएगी।
जिनके जीवन में संघर्ष जीत भी हिस्से में आएगी।।
**
किश्ती नहीं बदलो दिशा बदलो कि किनारे आ जाएंगे।
नजर बस अपनी बदलो कि नजारे भी नजर आएंगे।।
संकल्प आत्मबल से जीत भी आपके किस्से ही गाएगी।
जिनके जीवन में संघर्ष जीत भी* हिस्से में आएगी।।
**********
धीरे-धीरे ही चाहे चलो पर तुम बीच राह में मत रुकना।
कठनाइयों को देखकर भीअपनी कोशिश में मत झुकना।।
बारिश में भीगोगे तभी इंद्रधनुषी छवि अपनी दिखाएगी।
जिनके जीवन में संघर्ष जीत भी हिस्से में आएगी।।
**
एक नहीं हर काम के लिए हजार प्रकल्प होते हैं।
एक रास्ता बंद तो खुलते हजार विकल्प होते हैं।।
होगे व्यवहार कुशल तो ही मीत -मित्रता हिस्से मेंआएगी।
जिनके जीवन में संघर्ष जीत भी हिस्से में आएगी।।
**********
रचयिता।।एस के कपूर”श्री हंस”
बरेली।।




