
अहरौला।राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में पेशेंट को छोड़कर वापस बड़हलगंज, गोरखपुर को आ रही प्राइवेट एम्बुलेंस रजिस्ट्रेशन नंबर UP53LT 5327 पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 203.9 पर टायर ब्रस्ट हो जाने की वजह से सामने चल रही ट्रक में पीछे से टकरा गई जिसकी वजह से एंबुलेंस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। एंबुलेंस का चालक अनिल (23) ग्राम बाछेपार, थाना बड़हलगंज जिला गोरखपुर, घायल हो गया। उसके साथ बैठे राकेश कुमार (29)अंजान शहीद मोहिदिनपुर, थाना जीयनपुर जिला आजमगढ़ , घायल हो गए। एंबुलेंस में बैठा तीसरा व्यक्ति उत्तम यादव उर्फ गुड्डू,(22) महोलिया खजुआ, थाना बड़हलगंज, जिला गोरखपुर की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलो को प्राथमिक उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला मैं भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्रा ने बताया की सुबह में लगभग 7:30 बजे पूर्वांचल पर दुर्घटना हुई एम्बुलेंस के टायर फटने से आगे चल रहे ट्रक मे टकरा गई घायलों को उपचार के लिए अहरौला सीएचसी में भर्ती कराया गया है वहीं मृतक को सुपुर्द की में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।



