E-Paper

शाखा प्रबंधक के मनमानी से परेशान उपभोक्ताओं क्षेत्रीय प्रबंधक व आरबीआई को भेजा शिकायती पत्र

सार्वजनिक रूप से खाता बंद कराने की दी चेतावनी

 

अहरौला। क्षेत्र के यूनियन बैंक शाखा फुलवरिया सूखीपुर पर तैनात शाखा प्रबंधक सहित अन्य कर्मचारियों के मनमानी से परेशान खाताधारकों ने शाखा के स्टाफ पर मनमाने ढंग से काम करने व कुछ विशेष लोगों के कहने पर काम करना शामिल है बैंक के खाता धारकों का समय से बैंक संबंधी भुगतान व अन्य कार्य न होने से नाराज बैंक के दर्जनों उपभोक्ताओं ने बैंक से अपना खाता बंद करने की चेतावनी दी है वही शिकायतकर्ताओं ने यूनियन बैंक के क्षेत्रीय शाखा प्रबंधक व रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया को शिकायती पत्र भेजकर इस तरह की अनियमिता की विभागीय जांच कर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है बताते चलें फुलवरिया बाजार में स्थित फुलवरिया सुखीपुर यूनियन बैंक की शाखा स्थित है शिकायतकर्ता बृजेश पाठक, उमाकांत मिश्रा, सत्य प्रकाश मिश्रा, जितेंद्र पाठक, गौरव प्रताप सिंह, सर्वेश पाठक, रमाकांत, जयनाथ तिवारी, शशिधर, अरविंद नाथ मिश्रा, रामजी आदि लोगों ने शिकायती पत्र भेजकर बैंक के सीसीटीवी की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। बताया की बैंक के कर्मचारी आए दिन शाखा पर लेट से पहुंचते हैं और बैंक में तमाम तरह की अनियमितता व्याप्त हैं यहां तक की 22 दिसंबर को बैंक के शाखा में बैंक के जिम्मेदार शाखा प्रबंधक 10:15 बजे के बाद पहुंचे और शिकायतकर्ता का जरूरी भुगतान नहीं हो सका जिसके लिए शिकायतकर्ता को लखनऊ तक भाग दौड़ करने के साथ लेटपेमेंट देना पडा इसी तरह आए दिन उपभोक्ताओं को मानसिक आर्थिक और शारीरिक समस्या बैंक से दिल्ली पड़ती है अगर शिकायत शाखा पर की जाती है तो शाखा प्रबंधक से लेकर अन्य कर्मचारी अपने पावर और प्रभाव का धौस देते हैं और देख लेने की धमकी भी देते हैं शिकायतकर्ता बृजेश पाठक ने बताया कि इससे अजीत होकर उपभोक्ताओं ने सार्वजनिक रूप से यूबीआई के क्षेत्रीय शाखा प्रबंधक और आरबीआई को पत्र भेज कर कार्रवाई करने की मांग की है नहीं तो सभी उपभोक्ता सामूहिक रूप से अपने खाते को इस बैंक से बंद करवा कर दूसरे बैंक में खाता खुलवाने का काम करेंगे।

इस संबंध में शाखा प्रबंधक यूबीआई फुलवरिया विनोद कुमार का कहना है की हो सकता है किसी दिन विलंब हुआ हो लेकिन उपभोक्ताओं का हम पूरा ध्यान रखते हैं किसी की कोई व्यक्तिगत समस्या अगर हो तो बिल्कुल शिकायत मुझसे कर सकता है हम उपभोक्ताओं के सुविधा के लिए ही यहां पर सेवा देने को बैठे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!