अर्चना सिंह का शोध पत्र पुस्तक रूप में “नारी समस्या सशक्तिकरण और मानवता” का हुआ विमोचन

महराजगंज।जवाहरलाल नेहरू स्मारक पी जी कॉलेज में हिंदी विभाग, हिंदुस्तान अकादमी, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ एवं सिटीजन फोरम के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय ज्ञान परंपरा, बौद्ध दर्शन और साहित्य विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता पद्यश्री आचार्य प्रोफेसर विश्वनाथ तिवारी ने कहा कि बुद्ध ईश्वर में आस्था नहीं रखते थे फिर भी उन्हें भगवान कहा जाता है। इस अवसर पर महराजगंज के बेसिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापिका एवं कवयित्री अर्चना सिंह के शोध पत्रों से संकलित पुस्तक का भव्य विमोचन जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में आयोजित इस गरिमामय समारोह के दौरान किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रबंधकीय समिति, समस्त प्राध्यापकगण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सत्र के दौरान घुघली ब्लॉक की बेसिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत श्रीमती अर्चना सिंह का शोध पत्र पुस्तक रूप में “नारी समस्या सशक्तिकरण और मानवता” का विमोचन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने अर्चना सिंह के शैक्षिक एवं साहित्यिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका शोधकार्य समाज और शिक्षा जगत के लिए अत्यंत उपयोगी है। समारोह के अंत में उन्हें उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर डॉ. बलराम भट्ट, प्राचार्य डाॅ. अजय कुमार मिश्रा सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने अर्चना सिंह को अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह एवं गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर तकनीकी सत्रों में कुल 45 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के विद्वानों ने सहभागिता कर विषय पर गहन विमर्श किया। कार्यक्रम में कोलकाता विश्वविद्यालय के सेवानिवृत आचार्य / प्राचार्य डॉक्टर अमरनाथ उपस्थित रहे, तकनीकी क्षेत्र की अध्यक्षता दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के प्रोफेसर डाॅ प्रत्यूष दुबे ने की। उपस्थित विद्वानों ने कहा कि शैक्षणिक दृष्टि से यह आयोजन अत्यंत सफल और सार्थक रहा l जे एल पी जी कॉलेज की पुस्तक प्रदर्शनी में प्रथम दिवस में श्रीमती अर्चना सिंह आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनीं रही l कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक जय मंगल कनौजिया ने दीप प्रज्वलित कर किया l इस अवसर पर प्रबंधक डॉक्टर बलराम भट्ट, प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार मिश्रा, संयोजक डॉक्टर विपिन यादव, डॉक्टर राहुल कुमार सिंह, डॉक्टर पीयूष जायसवाल, डॉक्टर शांति शरण मिश्रा, डॉक्टर नंदिता मिश्रा सहित एन सी सी कैडेट और महाविद्यालय के छात्रगण उपस्थित रहे।




