साहित्य समाचार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर श्रीमती सीमा शर्मा तमन्ना को ‘स्त्री शक्ति सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च 2026) के अवसर पर साहित्य, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नोएडा (उ.प्र.) की साहित्यकार श्रीमती सीमा शर्मा “तमन्ना” को शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन, नेपाल की साहित्यिक शाखा द्वारा “स्त्री शक्ति सम्मान – 2026” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान नेपाल सरकार द्वारा पंजीकृत संस्था के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। सम्मान के माध्यम से श्रीमती सीमा शर्मा “तमन्ना” की रचनात्मक प्रतिभा, ज्ञानवर्धक शिक्षण तथा समाज में सकारात्मक चेतना के प्रसार हेतु किए जा रहे सतत प्रयासों की सराहना की गई।
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रीमती सीमा शर्मा की साहित्य साधना और सामाजिक सक्रियता अनेक महिलाओं तथा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके लेखन और कार्यों से समाज में जागरूकता तथा सकारात्मक सोच को बल मिलता है।
इस अवसर पर सम्मानित साहित्यकार के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए उन्हें साहित्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में आगे भी सक्रिय रहने के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!