
बहादराबाद/ विश्व प्रसिद्ध धर्मनगरी हरिद्वार के बहादराबाद स्थित पतंजलि योगपीठ में बाबा रामदेव के सानिध्य में उज्जवल भारत के भविष्य की टीम तैयार हो रही है जो विकसित भारत के मजबूत पिलर साबित होंगे।
भारत सरकार का 2047 में देश को विकसित राष्ट्र बनाने का विजन है लेकिन विकसित भारत का रोड मैप अभी भी स्पष्ट नहीं है जबकि बाबा के संस्थान में भविष्य के भारत की टीमें कप्तान सहित तैयार है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घोषणा कर चुके हैं कि 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है केवल प्रधानमंत्री ही नहीं केंद्र सरकार के मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी संगठन के नेता गण भी लगातार अपने भाषणों में इसका उल्लेख करते रहते हैं।
साथ ही अनेक प्रचार माध्यमों के द्वारा भी 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का भारी प्रचार किया जा रहा है।
अगर प्रचार से अलग हटकर देखा जाए तो सरकार द्वारा कोई भी ऐसा ठोस कार्यक्रम प्रस्तुत नहीं किया गया है जिससे भारत 2047 में विकसित राष्ट्र बन सके इस पर भी हाल फिलहाल में भारत सरकार द्वारा लिए गए सामाजिक निर्णय ने समाज को विघटन की ओर धकेल दिया है जबकि सामाजिक एकता के बिना किसी भी राष्ट्र का प्रगति करना संभव नहीं हैI
लेकिन निराशा के इस वातावरण में भी आशा की एक मजबूत किरण दिखाई दे रही है।
पवित्र धर्मनगर हरिद्वार के बहादराबाद में स्थित बाबा रामदेव द्वारा स्थापित पतंजलि योगपीठ में बाबा के सानिध्य में अद्भुत सेवाभावी टीम तैयार हो रही है जिस टीम के सेवा भाव के अतिरिक्त संस्कार और भी ज्यादा आकर्षित करते है जिससे विश्वास होता है कि ये भविष्य के भारत को संभालने के लिए तैयार है जो उज्जवल भारत के भविष्य के मजबूत पिलर साबित होंगे।




