उत्तराखंड

साहिबजादों की शहादत को सदा स्मरण रखा जायेगा:घनश्याम गुप्ता

खानपुर! साहिबजादों की शहादत को सदा स्मरण रखा जायेगा जिनका अद्वितीय बलिदान युवा पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। उक्त विचार नेशनल कन्या इण्टर कालेज, खानपुर के प्रबन्धक डॉ0 घनश्याम गुप्ता ने ’’वीर बाल दिवस‘‘ के अवसर पर छात्राओं को सम्बोधित करते हुये व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि गुरू गोविन्द सिंह के पुत्रों के असाधारण साहस और सर्वोच्च बलिदान के बारे में लोगों को बताना और स्मरण कराना आवश्यक है। प्रधानाचार्य बलराम गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्ग दर्शन में, महिला एवं बाल विकास मत्रांलय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर वीर बाल दिवस भारत मंडपम नई दिल्ली में मनाया जा रहा है। हिन्दी प्रवक्ता सविता धारीवाल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुये गुरू गोविन्द सिंह व उनके वीर पुत्रों की शहादत से संबंधित विभिन्न घटनाओं का वर्णन किया। ईशा गोयल, विपाशा, कामनी, वंशिका, तरूणा, अंशुराज, भावना, सादिया, ग्रेन्सी, पायल, राजिया, गुरूप्रीत कौर, ग्रेन्सी, खुशी अक्षिता, नैन्सी ने भी भाषण, निबन्ध व कविता के माध्यम से उत्साहपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर प्रमोद कुमार शर्मा, रविन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, मीनू यादव, पंकज कुमार, मिनाक्षी, सुधा रानी, बबीता देवी, संजय गुप्ता, डॉ0 रंजना, नूतन, अनुराधा, वन्दना जोशी, काजल देवी, रूबी देवी, सोमेन्द्र सिंह पंवार, अमित कुमार, ओमपाल सिंह, बृजपाल सिंह, सुन्दर, अशोक कुमार आदि विशेष रूप से उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!