साहित्य समाचार
डी. आई.ओ.संभल को पुस्तक भेंट करते हुए कवि मुकेश कुमार दीक्षित ‘शिवांश’

चंदौसी के कवि , साहित्यकार व दिव्य गंगा सेवा मिशन हरिद्वार साहित्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार दीक्षित ‘शिवांश’ ने आज अपनी पुस्तक ‘बच्चों के मुख से’ संभल के जिला सूचना अधिकारी ब्रजेश कुमार को सादर भेंट की।
ब्रजेश जी एक ऐसे अधिकारी हैं जो साहित्यकारों का आदर सत्कार करने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। उन्होंने पुस्तक पढ़ते हुए कहा कि आपकी कविताएं तो विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाने के योग्य हैं। उन्होंने पुस्तक की खूब तारीफ की।
इस अवसर पर राजेश कुमार , जितेंद्र पाल सिंह, महेंद्र सिंह डी. डी. न्यूज़ , त्रिभुवन शर्मा अमर उजाला,जिला सूचना कार्यालय का समस्त स्टाफ व पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।




