गृह लक्ष्मी स्वाभिमान एवं अभिमान पर चर्चा परिचर्चा एन जी ओ मीट कार्यक्रम आयोजित

दि ग्राम टुडे/डाॅ.शिवेश्वर दत्त पाण्डेय
अखिल भारतीय तेरा पंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार एवं इस्लामपुर, पश्चिम-बंगाल के महिला मंडल के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विषय गृह लक्ष्मी स्वाभिमान एवं अभिमान पर चर्चा परिचर्चा एन जी ओ मीट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस भव्य आयोजन में सात संगठनों को आमंत्रित एवं सम्मानित किया गया में विषयानुसार सभी ने अपनी भावों की सुन्दर अभिव्यक्ति दी। उन सात संगठनों में ” आराधिका साहित्यिक मंच (पंजी०), इस्लामपुर पश्चिम-बंगाल को भी आमंत्रित एवं सम्मानित करने हेतु महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती सरिता सिंघी, मंत्री श्रीमती मनीषा बोथरा एवं समस्त महिला मंडल का हार्दिक धन्यवाद। समता महिला मंडल, मारवाड़ी युवा मंच एकता शाखा, अग्रवाल महिला मंडल, महेश्वरी महिला मंडल, न्यू सेंचुरी लाइन्स क्लब, अन्न भूवन संस्थाओं को भी आमंत्रित किया गया था। आराधिका साहित्यिक मंच (पंजी०) की संस्थापिका/ अध्यक्षा डॉ निधि बोथरा जैन ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी।




