साहित्य समाचार
गाथा वीरांगनाओं की काव्य संग्रह का विमोचन एवं कवि सम्मेलन का आयोजन 15 मार्च को

स्व. नर्वदेश्वर तिवारी जी की स्मृति में साहित्य घराना आरा बिहार के तरफ से रामकिशन मिशन हॉल मुंडेरा में गाथा वीरांगनाओं की काव्य संग्रह का विमोचन एवं कवि सम्मेलन का आयोजन 15 मार्च को होगा। पुस्तक की संपादिका श्रीमती अंजू विश्वकर्मा अवि एवं प्रधान संपादक श्रीराम तिवारी सहज जी द्वारा संपादित इस पुस्तक में श्री ईश्वर शरण शुक्ल, श्री निरंजन कोकबान,श्री आलोक कुमार यादव, डॉ अर्पणा आर्या , समर बहादुर सरोज एवं अन्य अलग अलग कवियों द्वारा रचित रचनाएं प्रकाशित है। संस्थाध्यक्ष आर बी सिंह पथिक के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बसंत कुमार शर्मा (IRTS) एवम् विशिष्ट अतिथि श्री सुजीत मिश्रा धार्मिक शिक्षक (भारतीय सेना) उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम के संयोजक श्रीराम तिवारी सहज द्वारा अपनी पिता की स्मृति में कवियों को सम्मानित भी किया जाएगा।




