
चैत्र महीने से लगे, नव संवत्सर वर्ष ।
नवरात्री पूजन करें, हर जन दिखता हर्ष ।।
हर जन दिखता हर्ष, पूजते कन्या प्यारी ।
देते हैं सम्मान, जगत में अद्भुत नारी ।।
मैया का आभार , सभी सुख हमको दीने ।
करते फिर अरदास, लगे जब चैत्र महीने ।।
*-राम किशोर वर्मा*
जयपुर (राजस्थान)
दिनांक:- १८-०३-२०२६ बुधवार




