
शब्दों का सागर गहरा
भावों की धारा
तुम्हारे लिए
कविता जीवन का आईना
मन की अभिव्यक्ति
तुम्हारे लिए
कलम से जन्मे एहसास
सपनों की उड़ान
तुम्हारे लिए
हर शब्द में संवेदना
मन का संगीत
तुम्हारे लिए
कविता में छुपी दुनिया
भावों का जादू
तुम्हारे लिए
मौन बोलता शब्दों में
दिल की आवाज़
तुम्हारे लिए
अक्षरों में बसते अरमान
जीवन का रंग
तुम्हारे लिए
कविता प्रेम की भाषा
मन का संवाद
तुम्हारे लिए
शब्द बनें जब एहसास
जीवन भी मुस्काए
तुम्हारे लिए
कविता आत्मा की धड़कन
भावों का संग
तुम्हारे लिए
डाॅ.शिवेश्वर दत्त पाण्डेय
समूह सम्पादक
दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह




