साहित्य

लक्ष्य विहीन नर

बीना पाटनी

बिन दिशा के भटकता, लक्ष्य-विहीन नर,
हर कदम पर उलझता, लक्ष्य-विहीन नर।

राह दिखती नहीं, धुंध में खो गया,
खुद से ही रोज़ लड़ता, लक्ष्य-विहीन नर।

स्वप्न तो देखता है ऊँचे गगन के मगर,
हौसलों से ही डरता, लक्ष्य-विहीन नर।

वक्त की हर घड़ी यूँ ही बीतती जा रही,
खाली हाथ ही रहता, लक्ष्य-विहीन नर।

जब ठान ले अगर दिल में एक मंज़िल कभी,
तब बदल भी तो सकता, लक्ष्य-विहीन नर।

सीख ले आज ही, अर्थ जीवन का तू,
वरना यूँ ही रहेगा, लक्ष्य-विहीन नर।
बीना पाटनी उत्तराखंड पिथौरागढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!