मधुमंजरी फाउंडेशन द्वारा विश्व कीर्तिमान पुस्तक *भारतीय हरित धरोहर* पुस्तक के कवर पेज का किया गया लोकार्पण

खुर्जा।मधुमंजरी फाउंडेशन के तत्वाधान में विश्व कीर्तिमान भारतीय हरित धरोहर के कवर पेज का लोकार्पण किया गया। इस पुस्तक में देश-विदेश के 91 रचनाकारों की 101 कविताएं *भारतीय हरित धरोहर* विषय पर संग्रहीत की गई है। इंडोनेशिया से इन्दु नांदल जी के संपादन मैं बनी इस पुस्तक में सभी लेखकों ने भारतीय हरित संपदा पर अपनी कविताएं प्रेषित की है। इन्दु नादंल जी के द्वारा 5 वर्ष पूर्व वंदे मातरम परिवार की स्थापना की गई। जिसके तहत यह पांचवां विश्व रिकॉर्ड भारत माता को समर्पित किया गया है। इससे पूर्व चंद्रयान 3 की सफलता को मनाने हेतु चांद पर तिरंगा पुस्तक पर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया था।

मधु मंजरी फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष साहित्यकार रिंकी अग्रवाल ‘प्राची’ इसमें सह सम्पादक रही है।
खुर्जा नगर के विराज रेस्टोरेंट में एक कार्यक्रम आयोजित करके कवर पेज का लोकार्पण किया गया। साथ ही साथ विश्व रिकॉर्ड प्रमाण पत्र और मेडल खुर्जा से लाभान्वित लोगों को पहनाए गए। भारतीय हरित धरोहर विषय पर ही एक काव्य गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ए.के. पी. डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर डिंपल बिज रही। सचिव रेनू तायल जी ने माँ शारदे के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
साहित्यकार रिंकी अग्रवाल ‘प्राची’ ने कल्पवृक्ष पारिजात कविता पढ़ी। रुद्राणी पूनम शर्मा जी ने बीज कविता सुनाई। अन्य रचनाकारों ने भी अपनी कविताओं का भी वाचन किया। उपाध्यक्ष विनीता अग्रवाल जी और स्वीटी गर्ग ने सभी का स्वागत किया। प्रोफेसर रेखा चौधरी, नीतू तिवारी, मोनिका गोयल, चारु गोयल, लक्ष्मी कानोडिया, चंचल वर्मा कार्यक्रम में उपस्थित रही। कार्यक्रम उपरांत जलपान की व्यवस्था रही।




