साहित्य समाचार
काव्य के पथिक मंच वाराणसी पर शानदार काव्य गोष्ठी का आयोजन

काव्य के पथिक मंच वाराणसी पर ऑनलाइन काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। काव्य गोष्ठी की थीम थी पुराने साल की यादें, नए साल की फरियादे। कार्यक्रम का आगाज जयशंकर सिंह ने सरस्वती वंदना से किया। जहां एक ओर रचनाकारों ने बीते साल की खट्टी-मीठी यादों को अपने शब्दों में पिरोकर मंच पर समा बांधा, वही दूसरी तरफ नववर्ष के स्वागत गीत गाकर सबके सुखमय भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में अवधेश श्रीवास्तव,सुधीर श्रीवास्तव,प्रमोद राणा, दीपा शर्मा,वीरेंद्र पाठक,सुनील कुमार,आदर्श बेरी,ममता श्रवणअग्रवाल, संजुला सिंह संजू ,दिनेश भट्ट,कुमार वर्मा,देवीदीन अविनाशी,शशिकला अवस्थी,मधु स्वामी,राजबहादुर यादव आदि रचनाकारों ने अपनी रचनाएं पढ़ी।
मंच का संचालन संस्थापक आलोक यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन मंचाध्यक्षअनिल राजभर ने दिया।




