साहित्य समाचार

दि ग्राम टुडे ई-पत्रिका ‘डा. अभि दा एक बहुआयामी व्यक्तित्व’ विशेषांक विमोचित

देव निर्माल्य साहित्यिक संस्थान के साहित्यिक पटल पर संस्थान तथा दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 12 फरवरी को रात्रि 8:30 बजे दि ग्राम टुडे ई-पत्रिका के विशेषांक ‘डा. अभि दा – एक बहुआयामी व्यक्तित्व’ का आभासी विमोचन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विमोचनकर्ता डा. राजीव रंजन मिश्र, संस्थापक, देव निर्माल्य साहित्यिक संस्थान, रहे।

अपने उद्बोधन में डा. मिश्र ने विशेषांक में प्रकाशित देश-विदेश के साहित्यिक मनीषियों की अभिव्यक्तियों की विस्तृत चर्चा करते हुए डा. अभि दा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की बहुआयामी विशेषताओं को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह विशेषांक न केवल अभि दा के रचनात्मक अवदान का दस्तावेज है, बल्कि समकालीन साहित्यिक विमर्श की एक महत्वपूर्ण कड़ी भी है।

कार्यक्रम में डा. अभि दा तथा दि ग्राम टुडे के समूह संपादक डा. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय भी आभासी रूप से उपस्थित रहे। श्रोताओं के रूप में डा. अनुराधा प्रियदर्शिनी, डा. विजय प्रताप शाही, सुधीर श्रीवास्तव, डा. रामकरण साहू ‘सजल’, डा. शिवनाथ सिंह ‘शिव’ सहित अनेक साहित्यिक विभूतियों की गरिमामयी सहभागिता रही।

विमोचन उपरांत डा. अभि दा ने विशेषांक में अपनी अभिव्यक्तियाँ प्रस्तुत करने वाले सभी साहित्यकारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में डा. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय ने विमोचनकर्ता डा. राजीव रंजन मिश्र, संयोजक डा. सुधीर श्रीवास्तव, तथा सभी सहभागियों का कार्यक्रम की सफलता हेतु आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दि ग्राम टुडे और डाॅ.अभि दा की ओर से सभी रचनाकारों को आनलाइन आभार पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ कवि-साहित्यकार डा. सुधीर श्रीवास्तव द्वारा कुशलतापूर्वक संपन्न किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!