साहित्य

नव संवत्सर 2083

डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’, ‘विद्या वाचस्पति’

भारतीय नववर्ष सत्य सनातन है

भारतीय नववर्ष सत्य सनातन है,
हिन्दू धर्म संस्कृति का कैलेंडर है,
माँ नवदुर्गा स्वागत करिये करिये,
संपूर्ण सृष्टि संचालित करने वाली शक्ति की आराधना करिये करिये।

पवित्र पर्व शारदीय नवरात्र का शुभारंभ शैलपुत्री के स्वागत से,
हार्दिक शुभकामनायें हैं सबको,
आशीर्वाद लीजिये औ लीजिये।
माँ नवदुर्गा का स्वागत…

आदिशक्ति मैया दुर्गा सबकी, मनोकामनायें पूर्ण करिये करिये, जीवन में सुख, समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य सबका रखिये रखिये।
माँ नवदुर्गा का स्वागत…

जय कारा मिलकर करिये करिये,
शेरावाली, पहाड़ा वाली माता दी,
सारे बोलो, जय माता दी, मिलके
बोलो जयमाता दी, जयमाता दी।
माँ नवदुर्गा का स्वागत…

आदित्य अर्चना माँ यह करते हैं,
दुःख दर्द हरो, सब पाप हरो माँ,
ईर्ष्या, द्वेष मिटे सारी दुनिया का,
ऐसा चमत्कार माँ करिये, करिये।
माँ नवदुर्गा का स्वागत…

डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’, ‘विद्या वाचस्पति’
लखनऊ:19 मार्च 2026
स्वरचित/ मौलिक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!