इस संघर्ष भरी दुनिया में श्रम सबको ही करना है

**
इस संघर्ष भरी दुनिया में श्रम सबको ही करना है।
प्रभु केवल लकीरें देता कि रंग तो हम को ही भरना है।।
**
दुःख से सीखो सुख से सीखो चुनौती का नाम जीवन है।
कांटों में सफल राह बनाने का काम ही तो जीवन है।।
निराशा बदले आशा में तो कर्म सबको ही करना है।
इस संघर्ष भरी दुनिया में श्रम सबको ही करना है।।
**
जानलो विपदा सा शिक्षक दुनिया में कोई होता नहीं है।
स्वयं पर विश्वास सा रक्षक दुनिया में कोई होता नहीं है।।
कर्म ही तो पूजा अनुपालन ये धर्म सब को ही करना है।
इस संघर्ष भरी दुनिया में श्रम सबको ही करना है।।
**
असफलता से ही सफलता का रास्ता बात जान लीजिए।
अगर चाहे मनुष्य तो सब कर सकता बात मान लीजिए।।
समय सदा बदले धूप-छाँव नर्म-गर्म सबको ही करना है।
इस संघर्ष भरी दुनिया में श्रम सबको ही करना है।।
**
रचयिता।।एस के कपूर”श्री हंस”
बरेली।।
©. @. skkapoor
सर्वाधिकार सुरक्षित




