साहित्य

ये कामयाबी के इरादे

कुलदीप सिंह रुहेला

जीवन में कुछ करना है तो कामयाबी हासिल करनी है,
रुकना नहीं है राहों में यारो बस आगे ही बढ़ते जाना है।

सपनों को सच करना है तो,हिम्मत भी दिखलानी होगी ,
काँटों भरी इन राहों में भी तुमको मुस्काकर चलना होगा।

गिरकर फिर से उठ जाना,यही वीरों की निशानी है,
हार को भी गले लगाकर जीत की राह बनानी होगी।

मंज़िल खुद ही झुक जाएगी, इरादा तुम्हारा तूफ़ानी है
मेहनत की हर बूंद से यहाँ, सोने सी चमक लानी होगी!

अंधेरों से क्या डरना दोस्त, सुबह नई फिर लानी होगी
सपनों की इस दुनिया में यारो नई पहचान बनानी है।

चलते रहना, बढ़ते रहना,यही हमारी सच्ची कहानी है,
हौसलों की उड़ान से ही, किस्मत भी बदल जानी है।

जीवन में कुछ करना है तो, बस इतना समझ लो यारो
मेहनत करते जाना है और सम्मान पाना है!

कुलदीप सिंह रुहेला
सहारनपुर उत्तर प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!