गोरखपुर में आयोजित कुशवाशी महोत्सव में डॉ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय को राष्ट्रीय सम्मान
दि ग्राम टुडे/संवादाता

गोरखपुर। अपनी मातृभूमि पर सम्मान प्राप्त करना हर व्यक्ति के लिए एक अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण क्षण होता है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना सहज नहीं होता। ऐसा ही एक अविस्मरणीय क्षण उस समय साकार हुआ, जब अपनी कर्म भूमि रुड़की (उत्तराखंड) से अपनी मातृभूमि गोरखपुर आए दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह के समूह सम्पादक डॉ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय को कुशवाशी महोत्सव में राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत किया गया।
यह सम्मान गोरखपुर के भस्मा मेला मैदान में आयोजित विश्व के प्रथम कुशवाशी महोत्सव के दौरान प्रदान किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन का संयोजन शौहार्द शिरोमणि, मानद कुलपति संत आ. सौरभ पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया, जबकि इसका आयोजन धराधाम इंटरनेशनल, क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र (संस्कृति विभाग) एवं राजकीय बौद्ध संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
भगवान श्रीराम के पुत्र महाराज कुश के नाम पर आयोजित इस महोत्सव ने सांस्कृतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक चेतना को नई दिशा प्रदान की। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए विशिष्ट अतिथियों एवं प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिसमें डॉ. पाण्डेय को राष्ट्रीय स्तर पर उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाना विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।
इस अवसर पर डॉ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मातृभूमि पर मिला यह सम्मान उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायी है और यह उन्हें समाज एवं साहित्य के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह के लिए भी गर्व का विषय है।




