वरिष्ठ साहित्यकार मधु माहेश्वरी के काव्य-संकलन अंजुम का भव्य विमोचन सह काव्य-गोष्ठी संपन्न …..

वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच कर्नाटक इकाई और महिला काव्य मंच बेंगलुरु के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 18 जनवरी 2026 को माराथल्ली स्थित अवध एक्सप्रेस रेस्टोरेंट में गुवाहाटी की वरिष्ठ साहित्यकार मधु माहेश्वरी के काव्य संकलन अंजुम का लोकार्पण मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार कुंअर प्रबल प्रताप सिंह राणा और विशिष्ट अतिथि अरुणा राणा के कर-कमलों से संपन्न हुआ ।दोपहर 3:00 बजे आरंभ होने वाला यह कार्यक्रम दो सत्रों में विभाजित था …काव्य -पाठ और पुस्तक लोकार्पण ।
दीप प्रज्वलन और मंत्रोच्चार के साथ मां शारदे की आराधना करते हुए काव्य पाठ की औपचारिक शुरुआत हुई ।इसमें आप सभी साहित्यकारों की रचना ओं ने नवरसों की वृष्टि कर दी…
श्रीमती ममता सिंह, श्रीमती प्रतिमा पांडे, श्री रामस्वरूप कुशवाह, श्रीमती अनीता कुमारी ,श्रीमती नमिता सिंह, श्री राही राज, श्रीमती प्रीति राही, डॉक्टर शम्मी श्रीवास्तव, श्रीमती मधु माहेश्वरी, श्री प्रेम प्रकाश पांडे, श्री प्रतीक भारत फलोड़, श्रीमती मनीषा फलोड़, श्रीमती पूनम बेलानी और बाल कवयित्री वल्लरी फलोड़। कविताओं में श्रृंगार से हास्य तक सभी कुछ था।
द्वितीय सत्र में लेखिका का विधिवत सम्मान करते हुए उनकी पुस्तक अंजुम का लोकार्पण किया गया ।पुस्तक का परिचय देते हुए वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच के अध्यक्ष श्री राम स्वरूप कुशवाह ने एक बात पर विशिष्ट ज़ोर दिया कि मधु जी की कविताओं में गूढ़ भाव भी बहुत सरल सहज शब्दों में अभिव्यक्त किए गए हैं जिससे हर कोई आसानी से समझ सकता है। इस मौके पर मधु माहेश्वरी का पूरा परिवार भी उनके साथ उपस्थित था।मंच से बोलते हुए मधु माहेश्वरी ने अपने जीवन के खट्टे मीठे अनुभव सभागार में सांझा किए ।
पूरे कार्यक्रम का बहुत ही खूबसूरत संचालन किया महिला काव्य मंच बेंगलुरु की अध्यक्ष ममता सिंह अम्रत ने। कविता ,शेरो – शायरी, जिंदगी के अनुभव और आत्मीय माहौल ने इस कार्यक्रम को चिरस्मरणीय सुखद अनुभव बना दिया । लज़ीज़ अल्पाहार के साथ यह कार्यक्रम अंजाम तक पहुंचा ।
सबसे दिलचस्प बात ये थी कि कार्यक्रम की रोचकता ने कवियों और मेहमानों को अंत तक बांधे रखा।




